फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: इस सीजन में पहली बार तापमान पहुंचा 40 डिग्री

विज्ञापन
मौसम की फोटो।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। इस गर्मी के सीजन में शुक्रवार को तापमान सबसे अधिक दर्ज किया। अंबाला में दिन का तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे में 3.5 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। इसी तरह न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

अभी तक अप्रैल में इतना तापमान नहीं पहुंचा था। दिन का तापमान बढ़ने से लोगों को काफी गर्मी का अहसास हुआ। घर से बाहर निकलने पर त्वचा तपिश से जलती हुई महसूस हुई। इसके साथ ही लोग शीतल पेय से अपने आप को ठंडा रखने की कोशिश करते दिखे। मगर देर रात्रि को तापमान अचानक से परिवर्तित हो गया। धूलभरी तेज हवा चलने लगी और गरज चमक के साथ आसमान बादलवाई से घिर गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 1 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 27 अप्रैल के दौरान राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और गरज चमक के साथ उत्तरी व दक्षिण हरियाणा के जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

साथ ही पश्चिमी हरियाणा के जिलों में हवा के साथ कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में हल्की कमी रहने और रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद 28 अप्रैल से 1 मई के दौरान मौसम आमतौर पर खुश्क और गर्म रहने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी और बीच-बीच में हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें