फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को सुनाएं साहिबजादों का इतिहास : सहगल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। खालसा पंथ के सृजनहार श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज, माता गुजर कौर, चार साहिबजादों व समूह शहीदों की याद में सफर-ए-शहादत के तहत शहीदी समागम का आयोजन किया गया। समागम अंबाला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पातशाही आठवीं में हुआ। यह समागम हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध और शिरोमणि अकाली दल (आजाद) के प्रधान एवं धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल के दिशा-निर्देश पर करवाया गया।
विज्ञापन

समागम में गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथसर दादू साहिब के हजूरी रागी भाई गुरसेवक सिंह रंगीला ने वैरागमयी शब्द कीर्तन किया जबकि भाई सुखविंदर सिंह स्वतंत्र और भाई सुखचैन सिंह शीतल के जत्थे ने ढाडी वारों से संगत को गुरु इतिहास से जोड़ा। जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि साहिबाजदों की शहादत से सिखी को संभालने एवं अपने धर्म के प्रति अडिग रहने की सीख मिलती है। इसे जीवन में आत्मसात करना चाहिए।

वरिष्ठ उपप्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने साहिबजादों और अन्य शहीदों को नमन करते हुए संगत से अपने बच्चों को सिखी, गुरबाणी और गुरु इतिहास से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर श्री गुरु हरकृष्ण साहिब खालसा काॅलेज की संगीत अध्यापिका डाॅ. गुरसिमरन कौर की अगुवाई में विद्यार्थी जसनप्रीत सिंह, अमृतप्रीत कौर, रबदीप सिंह, कनिका ने कविता के माध्यम से दशमेश पिता व साहिबजादों को नमन किया।
विज्ञापन

समागम में श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार एवं तख्त साहिब पंथक अकाली लहर के प्रधान सिंघ साहिब ज्ञानी रणजीत सिंह, यूएसए से चरण सिंह प्रेमपुरा, गुरुद्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब न्यूयॉर्क यूएसए से बिशन सिंह जनसूआ, दमदमी टकसाल से भाई मोहकम सिंह, अकाली दल स्वतंत्र के प्रधान परमजीत सिंह सहोली व दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पंजाब धर्म प्रचार प्रभारी मनजीत सिंह भोमा और पदमश्री जगजीत सिंह दर्दी ने संगत को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें