फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संपत्ति कर आईडी के लिए वार्डोँ में उतरेगी टीम

विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम की ओर से शहर में संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए वार्ड स्तर पर टीम उतारी जाएगी। यह टीम घर-घर जाएगी और संपत्ति कर आईडी में गलतियों को सत्यापित कर ठीक करेंगी।
विज्ञापन

शहर में 20 वार्ड हैं। हर वार्ड में एक-एक टीम कार्य करेगी। शहर में 1 लाख 23 हजार में से 31 हजार आईडी को सत्यापित किया जा चुका है, जबकि अभी भी 92 हजार आईडी सत्यापित होनी हैं। बीते वर्ष में मेयर का चुनाव होने से आचार संहिता लग गई थी। जिस कारण संपत्ति कर को सत्यापित करने का कार्य बीच में ही लटक गया था।
निगम में आकर लोग आईडी को सत्यापित करवा रहे थे, लेकिन ज्यादा आईडी सत्यापित नहीं हो पाई थी। अब फिर इन आईडी को सत्यापित करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
सर्वे में किसी का संपत्ति कर ज्यादा तो किसी का कम

पहले किए गए सर्वे में काफी गलतियां की है। कई लोगों के दस्तावेज में एरिया ज्यादा दिखा दिया गया, जबकि किसी का संपत्ति कर ज्यादा बना दिया गया। इन गलतियों की वजह से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और निगम अधिकारियों को भी दोबारा से रिकॉर्ड को ठीक करना पड़ रहा है। कई लोग तो ऐसे भी निगम में पहुंचते हैं, जिनके पास निगम के खाते में लाखों तक संपत्ति कर बकाया है, जबकि जब एरिया और आईडी को सत्यापित करते हैं तो वह संपत्ति कर हजारों रुपये भी नहीं रह जाता।
विज्ञापन

वर्जन
संपत्ति कर आईडी को सत्यापित करने के लिए हर वार्ड के लिए एक-एक टीम बनाई गई है। यह टीम वार्ड में जाकर आईडी को सत्यापित करेंगी। अभी तक 31 हजार आईडी सत्यापित हो चुकी हैं।
विज्ञापन

अदिति, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें