अंबाला सिटी के पुलिस डीएवी स्कूल में सेमिनार के दौरान मौजूद अध्यापिकाएं। प्रवक्ता
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली की ओर से विद्यार्थियों में मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए अध्यापकों के लिए एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षा के स्तर को अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए चर्चा की गई। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्र तथा डीएवी गान से की गई।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. विकास कोहली ने कहा, आज के दौर में पढ़ाई का दबाव, परीक्षा का तनाव और भविष्य की चिंता छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए यह जानना जरूरी है कि हम कैसे अपने मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। रिसोर्स पर्सन स्नेह लता ने अध्यापकों से मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे तथा मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के गुर सिखाए। सेमीनार में 60 अध्यापकों ने हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर अलग-अलग अधिवक्ताओं ने अपनी प्रस्तुति दी और अपने विचार व सुझाव दिए।