फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ा रहे सेहत और सुरक्षा का पाठ

विज्ञापन
राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूल में छात्राओं को जानकारी देती हुई काउंसलर व ​शि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिले के स्कूलों में दो-दो शिक्षक हेल्थ एम्बेसडर की भूमिका निभाते हुए छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य का पाठ पढ़ा रहे हैं। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्कूलों के दो-दो शिक्षकों को हेल्थ एम्बेसडर के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

बाकायदा उन्हें स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहले प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बाद में वह खुद एक माह में दो बार छात्राओं को कक्षा में ही संवेदनशील मुद्दों जैसे गुड टच-बैड टच, सही पोषण, मानसिक स्वास्थ्य व नशे के खिलाफ लगातार जागरूक कर रहे हैं। इस मुहिम में स्वास्थ्य विभाग के विशेष काउंसलर्स की टीम भी पूरा सहयोग दे रही है। स्वास्थ्य अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए तय रणनीति के तहत काम किया जा रहा है। स्कूलों में नियुक्त किए गए दोनों हेल्थ एम्बेसडर शिक्षक हर महीने एक-एक घंटे के दो विशेष सेशन ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें