फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दुष्कर्म का आरोपी तांत्रिक कोर्ट में पेश कर जेल भेजा

Sat, 01 Nov 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। झाड़फूंक कराने आई नवविवाहिता से तांत्रिक द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने वीरवार को ही आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद शुक्रवार को आरोपी तांत्रिक को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि बराड़ा खंड के एक गांव की निवासी पीड़िता ने शिकायत दी थी कि एमएम यूनिवर्सिटी रोड पर यमुनानगर के हिरणछप्पर गांव निवासी रोहताश ने एक घर किराये पर ले रखा है, जहां पर वह मंगलवार को चौकी लगाता है और झाड़फूंक करता है। बीते मंगलवार को वह अपने पति और सास के साथ तांत्रिक रोहताश वासी हिरणछप्पर (यमुनानगर) के पास गई थी। तांत्रिक के साथियों ने उसके पति को कमरे के बाहर ही रोक लिया और अकेले विवाहिता को कमरे में झाड़फूंक कराने के लिए भेज दिया। तांत्रिक ने इसी मौके का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद नवविवाहिता ने अपने पति और परिजनों को इस बारे में बताया तो परिजन उसे लेकर मुलाना थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने नवविवाहिता की सीएचसी मुलाना में डॉक्टरी जांच करवाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी प्रमोद राणा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया गया, आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें