फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के जीवन चरित्र से प्रेरणा लें : स्वामी रामजी

विज्ञापन
कथा के दौरान मौजूद महिला श्रद्धालु। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। श्री राधा निकुंज परिवार ट्रस्ट के तत्वाधान में गौशाला को समर्पित श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन राधा-कृष्ण मंदिर गौशाला राम बाग में किया जा रहा है।
विज्ञापन

चौथे दिन की कथा करते हुए यमुनानगर बरसाने से आए स्वामी रामजी दास महाराज ने रामचरितमानस का वर्णन किया और रामायण में भगवान राम व सीता के चरित्र की कथा कहते हुए कहा कि जिस प्रकार मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने भी अपने जीवन में दुख सहते हुए मर्यादित जीवन जिया, उसी प्रकार प्रत्येक प्राणी को भी भगवान राम से प्रेरणा लेकर इन दुखों का सामना करते हुए अपने जीवन को आनंद से जीना चाहिए।
रामचरितमानस का संक्षिप्त वर्णन करते हुए कहा कि जिस प्रकार का प्रेम चारों भाईयों में था, उस प्रकार का प्रेम आज समाज में कम ही देखने को मिलता है। जिस प्रकार का त्याग रामचरितमानस में आपसी संबंधों में दिखता है, वह भी समाज से शून्य होता जा रहा है। रामचरितमानस जीवन जीने की कला सिखाती है। भागवत कथा में रविवार को श्रीकृष्ण लला का भी जन्म हुआ और इसमें सुंदर झांकियां भी प्रदर्शित की गई।
विज्ञापन

इसके बाद सभी ने नंद उत्सव मनाया। तत्पश्चात् आरती की गई व प्रसाद का वितरण हुआ। कथा के यजमान राहुल नंदा एवं शिल्पी नंदा का परिवार बना, उन्होंने विधिवत पूजा करवाई एवं आरती की। कथा में महाराज और उनके शिष्यों द्वारा गाए गए भजनों ने सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री राधा निकुंज परिवार ट्रस्ट के प्रधान सतीश मक्कड़, चेयरमैन मंजीव कुमार गोयल, सचिव अशोक राणा, अल्का गर्ग आदि उपस्थित रहे।

कथा के दौरान मौजूद महिला श्रद्धालु। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें