फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वर्ण कौर करेंगी भाजपा से चेयरमैन पद पर दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नगर परिषद सदर में भाजपा ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज की भरोसेमंद पार्षद पर दांव खेला है। पार्टी ने चेयरमैन पद पर वार्ड 15 से 12 साल से पार्षद स्वर्ण कौर पर भरोसा जताया है। स्वर्ण कौर वर्ष 2013 में पहली बार कांग्रेस समर्थित पार्षद बनी थीं। इसके पांच साल बाद वर्ष 2018 में वह कांग्रेस छोड़कर आ गईं। स्वर्ण कौर अपने वार्ड से लगातार जीती हैं। उनके पति परमजीत सिंह ने बताया कि वह नाै पैरा स्पेशल फोर्स से सेवानिवृत्त हैं। उन्हें वार्ड 19 में भाजपा का प्रधान बनाया था। पिछले चार विधानसभा चुनावों में मंत्री विज के प्रचार में सक्रिय रहे। स्वर्ण कौर रमदासिया सिख समाज से हैं।
विज्ञापन

बराड़ा के निवासी हरजिंदर सिंह इंश्योरेंस कंपनी में डेवलपमेंट ऑफिसर के पद से सेवानिवृत्त हैं। वह वर्ष 2013 में भाजपा से जुड़े थे। 26 साल की सेवा के बाद हरजिंदर सिंह ने मुलाना में जीएनआई कॉलेज की स्थापना की थी। मगर कोविड के दौरान कॉलेज को बंद कर दिया था। इसके बाद से वह सक्रिय रूप से राजनीति में काम कर रहे थे। हरजिंदर के पिता सरदार मेला सिंह सेना में थे। जोकि युद्ध में शहीद हो गए थे। इसके साथ परिवार के अन्य लोग भी सेना में रह चुके हैं। इनके दो बेटे अमेरिका में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वे लबाना समाज से हैं। बराड़ा में लबाना समाज के काफी मतदाता हैं ऐसे में पार्टी ने इनपर दांव खेला है। वे पूर्व विधायक संतोष सारवान के ग्रुप से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें