फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निलंबित कांग्रेस विधायक ने साझा किया मंच

विज्ञापन
नारायणगढ़ में विकास कार्यों का शुभारंभ करते सीएम नायब सिंह सैनी। विभाग - फोटो : Samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। नारायणगढ़ में बुधवार को आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम के दौरान उस समय सियासी पारा चढ़ गया, जब कांग्रेस से निलंबित स्थानीय विधायक शैली चौधरी न केवल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंच साझा करती दिखीं बल्कि उन्होंने सीएम की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी उद्घाटन पट्टिका से लेकर रिबन काटने तक विधायक शैली चौधरी को विशेष तरजीह दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल के नवनिर्मित ब्लॉक बी का उद्घाटन कर इसे 100 बेड का करने की सौगात दी। इसके बाद अनाज मंडी में आयोजित जनसभा में विधायक शैली चौधरी ने मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव के साथ मंच साझा किया। विधायक शैली ने मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपकर नारायणगढ़ को जिला बनाने, मेडिकल कॉलेज की स्थापना, रेलवे लाइन से जोड़ने, डॉक्टरों की कमी पूरी करने और हथनीकुंड बैराज से नहर निकालने जैसी प्रमुख मांगें रखीं। मंच पर स्वास्थ्य मंत्री आरती राव, पूर्व मंत्री संतोष चौहान सारवान और बंतो कटारिया की मौजूदगी से महिला शक्ति का दबदबा साफ नजर आया। बता दें कि शैली चौधरी के पति राम किशन गुज्जर द्वारा हाल ही में कांग्रेस छोड़ने के बाद, विधायक की सीएम से यह नजदीकी क्षेत्र में नए राजनीतिक समीकरणों की ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें