फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: फुटबॉल प्रेमियों के लिए 7 जून को लगेगा ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। युवा फुटबॉल प्रेमियों के लिए पहली बार अंबाला कैंट में ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर लगाया जा रहा है। 7 जून को यह शिविर फुटबाॅल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी की पहल से लगेगा। इन निशुल्क शिविर में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के साथ-साथ रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी। जल्द ही इसके मैदान का चयन होगा। इसमें युवा हिस्सा ले सकेंगे। अभी तक टूर्नामेंट होते रहते थे व खेल विभाग की तरफ से नर्सरियां चल रही है लेकिन ग्रीष्मकालीन शिविर लगाया जाता था। फुटबाॅल लवर्स वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने सोमवार को बैठक करके तैयारियों के संबंध में चर्चा की।
विज्ञापन

प्रधान राजेश शर्मा ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में फुटबॉल का जोश भरना है ताकि वह भी ज्यादा से ज्यादा फुटबॉल को अपनाकर लाखों रुपये की लागत से बने फुटबॉल मैदान का लाभ उठा सके। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए संस्था ने संयुक्त सचिव राकेश कुमार शर्मा, राजीव शर्मा एवं रिटायर्ड साई कोच राजिन्द्र कुमार को अधिकृत किया है। संस्था के संरक्षक डॉ. आईपी नागी के प्रयासों से इस कैंप के लिए एक निजी कंपनी की तरफ से भी 30 फुटबॉल मिली हैं। बैठक में नरेश कुमार शर्मा, सुभाष सैनी, मदन लाल (नाटा), राजीव शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, गुरुदत्त यादव, सुभाष शर्मा, राधे श्याम, राजिन्द्र कुमार, आरएन यादव एवं अनिल कुमार, नीरज भाटिया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें