फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छावनी के नागरिक अस्पताल में जटिल कूल्हे का सफल ऑपरेशन, पांच माह से बिस्तर पर था मरीज

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में कुल्हे के आप्रेशन के बाद चलता मरीज। संवाद
विज्ञापन
अबाला। नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी एक बार फिर उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा का उदाहरण बना है। पटियाला जिले के घनौर निवासी 45 वर्षीय रविंदर कुमार, जोकि एक सड़क दुर्घटना के बाद पिछले पांच माह से चलने-फिरने में असमर्थ थे, उन्हें अब हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी मोदगिल की देखरेख में नई जिंदगी मिली है। रविंदर कुमार ने बताया कि पांच महीने पहले कार्यालय से घर लौटते समय उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई थी, इससे उनके कूल्हे की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। उपचार के लिए उन्होंने पहले पटियाला के एक निजी अस्पताल में 24 दिन और फिर रोपड़ के निजी अस्पताल में एक सप्ताह तक उपचार कराया, जिसमें लाखों रुपये खर्च हो गए, लेकिन ऑपरेशन असफल रहा और उन्हें तीन महीने के बेड रेस्ट की सलाह दे दी गई।
विज्ञापन


आर्थिक स्थिति को देखते हुए बढ़ाया मदद का हाथ
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए रविंदर कुमार के भाई उन्हें नागरिक अस्पताल लेकर आए। यहां डॉ. अश्वनी मोदगिल ने सभी जांच करने के बाद मरीज को 15 दिन पहले भर्ती किया और आधुनिक तकनीक की सहायता से जाली डालकर कूल्हे का सफल ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के कुछ ही दिनों में मरीज अपने पैरों पर खड़ा होने लगा जोकि परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।

आधुनिक तकनीक से किया ऑपरेशन
डॉ. मोदगिल ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक और अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर की मदद से सफल हो पाया। इस उपलब्धि में सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल और पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल का भी पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन


विशेषज्ञ डाॅक्टर कर रहे उपचार
पीएमओ डॉ. पूजा पैंटल ने कहा, नागरिक अस्पताल में आज हर प्रकार के जटिल ऑपरेशन करने की क्षमता और संसाधन हैं। डॉ. अश्वनी मोदगिल जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी और आधुनिक तकनीक की सहायता से नागरिक अस्पताल में मरीजों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं बिल्कुल नि:शुल्क दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका उद्देश्य है कि हर आम नागरिक को बिना किसी आर्थिक बोझ के बेहतर इलाज मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें