फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा में चल रहा 20-20 मैच : विज

विज्ञापन
अनिल विज, कैबिनेट मंत्री, हरियाणा सरकार।
विज्ञापन
अंबाला। लोकसभा में 20-20 मैच हुआ है, इसमें भारत की तरफ से भारतीय जनता पार्टी व उसकी सहयोगी पार्टी खेल रही है और पाकिस्तान की तरफ से कांग्रेस व उसकी सहयोगी पार्टियां खेल रही हैं।
विज्ञापन

सारा हिंदुस्तान देख रहा है, हमें नतीजा भी मालूम है कि इसमें जीत भी भारत की ही होगी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर लोकसभा में पक्ष और विपक्ष की जोरदार बहस पर पत्रकारों को प्रतिक्रिया देते हुए जानकारी दी।
पहलगाम आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया : ऑपरेशन महादेव के दौरान श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल मास्टरमाइंड सुलेमान शाह उर्फ मूसा भी इस मुठभेड़ में मारा गया, इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री विज ने कहा कि हमारे देश की सरकार संकल्पबद्ध है। देश की अस्मिता पर हमला करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। पहलगाम के आतंकी हमले का बदला पाकिस्तान से भी लिया गया है क्योंकि लगातार ऐसे समाचार आते रहते हैं कि हिंदुस्तान में जो आतंकवाद गतिविधियां होती हैं, वह पाकिस्तान द्वारा करवाई जाती हैं। ये जो आतंकवादी और पाकिस्तान सेना है, इनमें इतना ही फर्क है कि पाकिस्तान सेना वर्दी में होती है और यह बिना वर्दी के होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें