फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पार्क : अब बच्चे करेंगे टॉय ट्रेन में सफारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क जिसमें अब बच्चों के लिए लगेगी टॉय ट्रेन - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के सुभाष पार्क में अब नन्हे बच्चे टॉय ट्रेन में सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को जनसमस्याएं सुनने के दौरान अपने आवास पर नगर परिषद अधिकारियों को पार्क में टॉय ट्रेन लगाने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि पार्क में अच्छी किस्म की टॉय ट्रेन को लगाया जाए, जिसमें बच्चे बैठकर सफारी का आनंद ले सकें।
विज्ञापन

बता दें कि लगभग 29 करोड़ रुपये की लागत से नेता जी सुभाष पार्क का कायाकल्प गत वर्ष पूरा किया गया था। अंबाला ही नहीं अब अन्य शहरों से भी लोग इसकी खूबसूरती देखने के लिए आ रहे हैं। पार्क में अलग से चिल्ड्रन कार्नर का निर्माण किया गया है। जहां बच्चों के लिए विभिन्न किस्म के झूले लगाए गए हैं। इन्हीं झूलों पर झूलने के लिए बच्चों में होड़ लगी रहती है।
गृहमंत्री अनिल विज ने सुभाष पार्क के ओपन एयर थिएटर में साउंड सिस्टम लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्क का ओपन एयर थिएटर कलाकारों के लिए बेहतरीन मंच साबित हो रहा है। यहां सैकड़ों बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पार्क में मौजूदा व्यवस्था
ओपन एयर थियेटर : यहां 400 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। कोई भी कलाकार प्रस्तुति दे सकता है।
झील : 4 एकड़ में झील है, जिसमें आगे बोटिंग का आनंद लिया जा सकेगा। झील में 6 फ्लोटिंग फव्वारे भी लगाए गए हैं।
स्केटिंग रिंग : 690 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्केटिंग रिंग बनाया गया है। यहां सुबह-शाम बच्चे स्केटिंग का अभ्यास करते हैं।
ओपन जिम : व्यायाम करने के लिए 14 विभिन्न उपकरण लगाए गए हैं।
म्यूजिकल डांसिंग फाउंटेन : इसका क्षेत्रफल 700 वर्ग मीटर है। यह फव्वारा रंगीन लाइटों से सुसज्जित है।
सौ से ज्यादा किस्मों के पौधे : विभिन्न किस्मों के रंग-बिरंगे पौधे लगाए गए हैं जोकि पार्क को एक आकर्षक रूप दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें