शहजादपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग-73 पर अंधेरे में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढों में पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पतरेहड़ी निवासी मोहित कुमार ने शहजादपुर पुलिस को दिए बयान में बताया कि वीरवार रात 9 बजे वह और चाचा अरुण कुमार शहजादपुर स्थित अपने खेत से ट्रैक्टर पर अपने घर पतरेहड़ी जा रहे थे। ट्रैक्टर चाचा अरुण चला रहे थे। सवा 9 बजे के करीब जब हम पीर बाबा की मजार के नजदीक पहुंचे तो अंधेरा होने के कारण ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी पुलिया के ऊपर चढ़ गया और गड्ढों में पलट गया। हादसे में चाचा की मौत हो गई जबकि वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।