फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: छात्रों को रैगिंग के खिलाफ किया जागरूक

विज्ञापन
छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में आयोजित स्लेागन प्रतियोगिता में भाग लेते छात्र। काॅलेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में स्लोगन लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह प्रतियोगिता एंटी-रैगिंग सेल और नेशनल टास्क फोर्स के तत्वावधान में आयोजित की गई। इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों को रैगिंग के प्रति जागरूक करना और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाना था। प्रतियोगिता में लगभग 15 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अशवनीत बीबीए-1 ने प्रथम पारस भोला बीए II ने द्वितीय और सोहम बीए- 1 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर डॉ. मनजीत, डॉ. सरोज, डॉ. अमिता व अन्य मौजूद रहे।



एआई के क्षेत्र में अपार संभावनाएं : धमीजा

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी के गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज में कोड मेनिया एआई हैकाथॉन एंड गेमिंग को लेकर बूट मैप सत्र आयोजित किया गया। किक्र टेक्नोलॉजी, दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बीसीए और एमसीए के छात्रों ने भाग लिया। संस्था की फाउंडर तन्वी धमीजा ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग के भविष्य से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि हैकाथॉन नवाचार और प्रतिभा प्रदर्शन का बेहतरीन मंच है। एचआर डायरेक्टर सोमनाथ धमीजा ने इंडस्ट्री की बारीकियों पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि वर्तमान दौर में एआई और गेमिंग के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। ऐसे सत्र छात्रों के तकनीकी ज्ञान और समस्या समाधान कौशल को निखारते हैं। इस अवसर पर डॉ. प्रबलीन कौर और शिवानी सोनी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जनसंचार विभाग की छात्राएं सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी के जीएमएन कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता की मीडिया कवरेज के लिए जनसंचार विभाग की छात्राओं को सम्मानित किया गया। सहायक प्राध्यापक राजिंदर मीरवाल के मार्गदर्शन में महक, तानिया, हिमानी और प्रिया ने अपनी बेहतरीन फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी से खेल के हर रोमांचक पल को यादगार बनाया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने छात्राओं को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और कौशल को निखारती हैं। उन्होंने छात्राओं को इस क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित किया। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रिजेश गुप्ता ने छात्राओं को आयोजन का साइलेंट हीरो बताते हुए उनके तकनीकी कौशल की सराहना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें