शहर के पुलिस लाइन राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बैठे स्कूल स्टाफ स
- फोटो : खैराबाद-मछरेहटा चौराहा के पास पलटा पड़ा ट्रक।
अंबाला सिटी। पुलिस लाइन के राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में मिशन जागरूकता और सुपर-100 के जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में अंबाला खंड वन के राजकीय स्कूलों से विद्यार्थियों ने अपने अभिभावकों के साथ हिस्सा लिया। सेमिनार में मिशन बुनियाद केंद्र में पढ़ रहे विद्यार्थियों ने अपनी ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने मंच से बताया कि उनकी ऑनलाइन कक्षाएं कैसे लगती हैं और उनको कैसे पढ़ाया जाता है। वहीं, सेमिनार में विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 की पंजीकरण प्रक्रिया, परीक्षा तिथियों और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई।
खंड स्तर पर आयोजित सेमिनार में पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मिशन बुनियाद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 16 दिसंबर है और इसकी परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी। इसी तरह सुपर-100 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 9 फरवरी और परीक्षा 11 फरवरी को निर्धारित की गई है। इन दोनों कार्यक्रमों में उन्हीं विद्यार्थियों के पंजीकरण पर जोर दिया जा रहा है, जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों को यह भी जागरूक किया गया है कि मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना में उत्तीर्ण होने के लिए किस तरह से तैयारी होगी।
प्रत्येक केंद्र पर 50 विद्यार्थियों का किया जाएगा चयन
कार्यकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ विवेक मिश्रा ने बताया कि 11 दिसंबर को अंबाला खंड टू और 16 दिसंबर में बराड़ा खंड में जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक 100 से अधिक विद्यार्थी मिशन बुनियाद व सुपर-100 योजना के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश कर चुके हैं। कई विद्यार्थी बड़ी कंपनियों में नौकरी कर रहे हैं। यह विद्यार्थी राजकीय स्कूलों से निकलकर यहां तक पहुंचे हैं। वहीं, जिले की बात करें तो जिले में पांच मिशन बुनियाद केंद्र राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं। प्रत्येक केंद्र पर 50 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है। इसके अलावा राज्यभर से सुपर-100 कार्यक्रम में 400 विद्यार्थियों का चयन किया जाना है।