राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में खण्ड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता में भाग लेते छ
- फोटो : Ambala
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलदेव नगर में खंड स्तरीय गीता जयंती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत खंड स्तर पर श्लोक उच्चारण, भाषण, संवाद, पेंटिंग, निबंध प्रतियोगिताएं कराई गईं। यह कार्यक्रम बीईओ मनजीत कौर के मार्गदर्शन में विद्यालय के प्राचार्य सतबीर सैनी के तत्वावधान में हुआ। इस अवसर पर रागिनी शर्मा, तेजपाल शास्त्री, बलजीत सिंह शास्त्री, जतिंद्र शास्त्री, ज्योति, कुणाल शर्मा मौजूद रहे।
यह रहे परिणाम
श्लोक उच्चारण में जलबेड़ा स्कूल से शन्नो देवी प्रथम, कलेरा स्कूल से अमनदीप द्वितीय, जलबेड़ा स्कूल से हरविंदर तृतीय स्थान पर रहे।
निबंध लेखन में नग्गल स्कूल से महकप्रीत कौर प्रथम, बलदेव नगर स्कूल से तरुण कुमार द्वितीय और पुलिस लाइन स्कूल से अर्चना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पेंटिंग प्रतियोगिता में बलदेव नगर स्कूल से यशदीप प्रथम, पुलिस लाइन स्कूल से पलक द्वितीय और मनोचा पुलिस लाइन स्कूल से अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में बलदेव नगर कन्या स्कूल से लविका प्रथम, सोंडा स्कूल से अनुष्का द्वितीय और जलबेड़ा स्कूल से खुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
संवाद प्रतियोगिता में रानी जलबेड़ा स्कूल से हरविंदर व शन्नो प्रथम, जीएचएस 7 नंबर से सोमपाल व रोबिन द्वितीय और नग्गल स्कूल से महकप्रीत कौर व मनजोत कौर तृतीय स्थान पर रहीं।