द एसडी टोडलर में बनाय गया नया गेट। संवाद
अंबाला। द एसडी टोडलर स्कूल का नया गेट बन गया है, लेकिन यह बच्चों के लिए नहीं खोला जाएगा। इसका कारण यह है कि इस पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। यह कार्रवाई गेट के सामने रहने वाले भूषण लाल गुप्ता की याचिका और तथ्यों के आधार पर की गई। इससे स्कूल के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी।
प्राप्त जानकारी अनुसार स्कूल के इस नए गेट के निर्माण के लिए प्रबंधन की तरफ से न तो नगर परिषद से कोई अनुमति ली गई है और न ही प्रशासन से। वहीं, याचिकाकर्ता ने स्कूल सहित नप को इस मामले में पार्टी बनाया है। जबकि स्कूल के पुराने दो गेटों का भी जीर्णोद्धार किया जा रहा है और इसका निर्माण भी टीन की चादर लगाकर किया जा रहा है।
इसी प्रकार राय मार्केट में जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल और लॉर्ड महावीर स्कूल के परिसर में ही दूसरे भवन का निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण बिना नगर परिषद की मान्यता के हो रहा है और इस जगह की लीज भी मार्च 2023 में खत्म हो चुकी है। हालांकि नगर परिषद ने निर्माण को रुकवाने और संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए स्कूल प्रबंधन को पहले ही नोटिस जारी किया हुआ है। अब इन मामलों को लेकर नगर परिषद की ओर से द एसडी टोडलर सहित अन्य दो स्कूलों पर सोमवार को कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन
स्कूलों से संबंधित मामलों की जानकारी मिली है। सोमवार को दस्तावेज देखने के बाद दोनों स्कूल के प्रबंधकों से बात की जाएगी और उनसे निर्माण को लेकर दस्तावेज मांगे जाएंगे। अन्यथा नियमानुसार जो कार्रवाई बनेगी वो की जाएगी।
जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
द एसडी टोडलर में बनाय गया नया गेट। संवाद