फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवा संसद में संसदीय कार्यप्रणाली से रूबरू हुए विद्यार्थी

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार ​स्थित सरकारी स्कूल में युवा संसद के दौरान मौजूद विद्यार्थी। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अंबाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेन ब्रांच (ब्लॉक-2) में बुधवार को युवा संसद का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (मोहड़ा) के दिशा-निर्देशों पर हुए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था और संसदीय कार्यप्रणाली से रूबरू कराना था। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जिस अंदाज में बहस की, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

प्रश्नकाल और शून्यकाल में गूंजे जनहित के मुद्दे
युवा संसद की शुरुआत बेहद आक्रामक और अनुशासित तरीके से हुई। बच्चों ने प्रश्नकाल और शून्यकाल के दौरान शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई तीखे सवाल उठाए। सरकार की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों ने भी तर्कों के साथ उनके जवाब दिए। बच्चों की वाकपटुता, तार्किक क्षमता और संसदीय नियमों की समझ ने यह साबित कर दिया कि युवा देश की राजनीति और संविधान को गहराई से समझ रहे हैं। पर्यवेक्षक साधना एवं पवन कुमार ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। इसमें निर्णायक की भूमिका राजनीति विज्ञान प्रवक्ता आदिति शर्मा ने निभाई। वहीं कार्यक्रम प्रभारी रेखा गोयल एवं कुसु लता के नेतृत्व में यह आयोजन सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य रमेश गोयल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और अभिव्यक्ति के कौशल को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के ये विद्यार्थी कल के जिम्मेदार राजनेता और देश के कर्णधार बनेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी पर्यवेक्षकों, निर्णायक मंडल, शिक्षकों और प्रतिभागी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक आयोजन लगातार कराते रहने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें