फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण, श्मशानघाट के पास ले जाकर चाकू के मुट्ठे से किए वार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। करीब चार साल पहले गुल्ली-डंडा खेलते समय हुए झगड़े की रंजिश के चलते बारहवीं के छात्र साहिल को एसए जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सामने से दिनदहाड़े चाकू की नोक पर जबरदस्ती बाइक पर बैठा अगवा कर लिया गया। आरोपी उसे नया गांव श्मशान घाट के पास ले गए और चाकू के मुट्ठे से वार कर घायल कर दिया। वहां गुजर रहे छात्र फूफा को देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

इंद्रपुरी कालोनी निवासी साहिल का नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पहचान में आए आरोपी की तलाश जारी है। घटना शनिवार की दोपहर करीब एक बजे की है। स्कूल की छुट्टी होने पर साहिल स्कूल से बाहर आया था। पहले से वहां खड़े आरोपियोें ने साहिल से बाइक पर बैठने के लिए कहा। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, उस पर चाकू तान दिया गया। आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर युवक श्मशान घाट के पास ले गए। वहां साहिल को पीटना शुरू कर दिया। उसकी पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के मुट्ठे से वार किए गए। घायल की बुआ पिंकी ने बताया कि उनके पति डिब्बों की डिलीवरी देते हैं। वह घटनास्थल से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर झगड़े पर पड़ी। इस पर आरोपी साहिल को छोड़कर फरार हो गए। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें