गांव बनवासा के सुनील ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिन व वंश जामुन खाने के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान प्रिंस व सन्नी बाइक पर आए और सुनील के बेटे जतिन से कहा कि सन्नी को अपने साथ गांव ले जाना। जब वंश ने मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई।
सोनीपत में गोहाना के गांव बनवासा में घर छोड़ने से मना करने पर दो युवकों ने छात्र के सीने पर चाकू से वार कर दिया। घायल का खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। घायल के पिता के बयान पर बरोदा थाना पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बनवासा के सुनील ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा जतिन व वंश जामुन खाने के लिए खेतों में गए हुए थे। इसी दौरान प्रिंस व सन्नी बाइक पर आए और सुनील के बेटे जतिन से कहा कि सन्नी को अपने साथ गांव ले जाना। जब वंश ने मना किया तो दोनों में कहासुनी हो गई और प्रिंस ने अपनी जेब से चाकू निकाल कर जतिन के सीना वार कर दिया। हमलावर घायल को एक निजी अस्पताल में दाखिल कराकर भाग गए। जहां उसे खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। सुनील का आरोप है कि बेटे को चाकू मारने की बात घर नहीं बताने की धमकी दी गई है। घायल का खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
अधिकारी के अनुसार
बनवासा गांव में छात्र को चाकू मार कर घायल करने की शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -इंस्पेक्टर लाल सिंह, प्रभारी, बरोदा थाना, गोहाना।