फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्ट्रोक के मरीजों को लग रहा निशुल्क टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शुगर और बीपी के कारण होने वाले स्ट्रोक में एनसीडी विभाग लोगों के लिए मददगार बन रहा है। विभाग द्वारा स्ट्रोक के टीके लगवाए जा रहे हैं। जिनकी कीमत बाजार में 30 से 40 हजार रुपए में आता है। इस वर्ष अभी तक 20 मरीजों को यह टीका लगाया जाता है।
विज्ञापन

एनसीडी विभाग की ओर से यह टीका निशुल्क लगाया जा रहा है। छावनी के हार्ट सेंटर में यह टीका लगाया जाता है। हृदय और स्ट्रोक वाले रोगी के लिए यह टीका काम करता है। विभाग द्वारा दो तरह के टीके उपलब्ध करवाए जाते हैं। इसमें अल्टेप्लेस को अस्पताल अपने स्तर पर खरीदता है जबकि अल्टेप्लेस समाप्त होने के चलते टेनेक्टेप्लेस को खरीदा जाता है। इसके लिए विभाग को अलग से बजट जारी किया जाता था।
तीन घंटों में लगवाना जरूरी: बीपी या शुगर के मरीज के शरीर में खून का थक्का बनने से ही मरीज को स्ट्रोक आ जाता है। इस टीके को खून का थक्का घोलने के लिए लगाया जाता है। मरीज को यह टीका तीन घंटों के भीतर लगाया जाए तो मरीज की जान बच जाती है। अन्यथा या तो मरीज दिव्यांग हो जाता है या फिर उसकी मृत्यु हो जाती है।
विज्ञापन

स्ट्रोक का मुख्य कारण शुगर और बीपी है। इसलिए जिन मरीजों को जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां है उन्हें स्ट्रोक आने की संभावना अधिक रहती है। स्ट्रोक के मरीजों के छावनी के हार्ट सेंटर में निशुल्क टीका लगाया जा रहा है। यह टीका 20 और 50 एमजी में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें