फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आकर रेहड़ी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पूजा एक्सप्रेस की चपेट में आकर करीब 45 साल के रेहड़ी चालक की मौत हो गई। सोमवार देर रात की घटना नया गांव के पास हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पहचान के लिए सिटी नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रात के समय पूजा एक्सप्रेस लुधियाना से दिल्ली की तरफ जा रही थी। नया गांव के पास एक व्यक्ति रेहड़ी को बंद फाटक के नीचे से निकालने की कोशिश कर रहा था। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह के अनुसार शव बुरी तरह कुचला गया है, मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। 72 घंटे इंतजार के बाद कागजी कार्रवाई पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें