फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेहड़ी चालक पर चाकू से प्रहार, गाड़ी चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। अनाज मंडी चौक के निकट बुधवार दोपहर को एक गाड़ी में रेहड़ी की टक्कर लगकर लाइट टूटने पर विवाद इतना बढ़ गया कि रेहड़ी वाले को एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल रेहड़ी वाले को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। इधर, पुलिस ने देर शाम को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छप्परबंद मोहल्ला वासी गोलू छोटा हाथी लेकर अनाज मंडी के पास से जा रहा था। इस दौरान एक रेहड़ी लगने के कारण उसकी गाड़ी की लाइट टूट गई। दोनों ने एक दूसरे पर गलती का आरोप लगाया, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि गोलू ने सन्नी निवासी राय मार्केट पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पता चलते ही थाना छावनी के एसएचओ नरेश कुमार मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें