फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अमन बोंड ग्रुप के दो गुर्गे सात पिस्तौल संग चढ़े एसटीएफ के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गैंगवार से अंबाला के दहलाने की साजिश रचने वाले दो बदमाशों के मंसूबों पर एसटीएफ ने पानी फेर दिया। टीम ने अमन बोंड ग्रुप के दो गुर्गों को छावनी के कालीपलटन पुल के पास से काबू किया। छावनी निवासी प्रिंस उर्फ पप्पा से पांच पिस्तौल व दो रौंद बरामद किए। वहीं, किस्मत नगर कैंट निवासी नितिन उर्फ पोम्पी से दो पिस्तौल और दो रौंद बरामद हुए। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि अमन बोंड गैंग की अमन सोनकर गैंग से गैंगवार चलती आ रही है। पहले भी दोनों गैंग के सदस्यों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उसी रंजिश के चलते एक बार फिर गैंगवार करने की तैयारी थी। एसटीएफ कार्यालय में डीएसपी अमन ने जानकारी दी। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम में पीएसआई रोहित रोहिल्ला, एएसआई राम करण, हेड कॉन्स्टेबल जगमोहन, सतप्रकाश, ईएचसी संजीव कुमार, हेड कॉन्स्टेबल संदीप कुमार और ईएचसी बहादुर शामिल रहे।
विज्ञापन

प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि दोनों आरोपी दोस्त हैं और मध्यप्रदेश से ही कुछ समय पहले हथियारों की खेप लेकर पहुंचे थे। जो पिस्तौल बरामद की गई हैं वे इंपोर्टेड की तर्ज पर बनी हुई हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर पहले हत्या, अवैध असला रखने व लड़ाई-झगड़े के कई मुकदमे दर्ज हैं। प्रिंस पर कुल छह मुकदमे दर्ज हैं। तीन अप्रैल 2013 को थाना कैंट में धारा 302, आर्म्स एक्स सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। दूसरा मुकदमा फरीदाबाद में 14 जनवरी 2018 को धारा 42पी एक्ट, 25 नवंबर 2019 को कैंट में आर्म्स एक्ट और 28 अप्रैल 2021 को एनडीपीएस एक्ट, दो मई 2021 को आर्म्स एक्ट और 22 जनवरी 2023 को भी आर्म्स एक्स के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके अलावा नितिन पर महेश नगर थाने में मई 2021 में धारा 323 सहित अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज है।
एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया कि दोनों आरोपी साइंस का काम करते थे। पूछताछ में बताया है कि वह कार की मदद से हथियार लेकर पहुंचे थे। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले में अमन बोंड तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन


करीब छह साल पुरानी है दुश्मनी
बताया जाता है कि अमन बोंड व अमन सोनकर छावनी सुभाष पार्क के पीछे छोटी व बड़ी मंडी के ही रहने वाले हैं। छोटी-मोटी लड़ाइयों से दोनों के बीच दुश्मनी बढ़ती चली गई। देखते ही देखते कई बार आमने-सामने हो गए। दोनों ने अपना-अपना गैंग बना लिया। इतना ही नहीं कई बार सोशल मीडिया पर दोनों गैंग के सदस्य एक-दूसरे को धमकी देते हुए नजर आते हैं। गत माह ही दोनों आपस में भिड़ गए थे। तभी से अमन सोनकर फरार चल रहा है और अमन बोंड को पुलिस ने पकड़ लिया था। वह एक माह पहले ही जमानत पर बाहर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें