अंबाला। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ का बजा बिगुल बज गया है। इसके तहत खेल प्रतियोगिताएं दो चरण में होगी। पहले चरण में 11 से 13 जुलाई तो दूसरे चरण में 15 से 17 जुलाई को प्रतियोगिताएं होंगी। प्रत्येक जिले से 341 लड़के व 334 लड़कियां भाग लेगी। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के 2 से 4 जुलाई तक जिला स्तर पर ट्रायल होंगे। अंबाला में दूसरे चरण के तहत 15 से 17 जुलाई को स्वीमिंग व जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे।
पहले चरण के तहत पंचकूला में एथलेटिकस, बैडमिंटन व बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं होगी। पलवल में क्रिकेट, बॉक्सिंग व वालीबॉल और कुरुक्षेत्र में हॉकी लड़कों, साइकिलिंग व जूडो की होंगी। उधर, खेल महाकुंभ के बाद खिलाड़ियों ने अपनी प्रशिक्षण का समय भी बढ़ा दिया है। इसके लिए खिलाड़ी सुबह व शाम को अधिक समय लगाकर अभ्यास कर रहे हैं। संवाद