सढ़ौरा रोड पर एक कालोनी में जंगली जानवर के घुस गया। इससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कालोनी वासी व पुलिस कर्मी झाड़ियों में छानबीन करते रहे। लेकिन जांच में पता चला कि यह जंगली जानवर बिज्जू था। इसके बाद तलाश बंद कर दी गई।
जानकारी के अनुसार वार्ड न.12 कालोनी वासी शितल कुमार, सोहन सिंह, कमल ने सुबह करीब 8 बजे किसी जंगली जानवर को एक चरी के खेत से छलांग लगाते देखा। यह किसी चीता या तेंदुआ जैसा लग रहा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने वन्य जीव विभाग को सूचना दी। वाईल्ड लाइफ वाले घंटों इंतजार के बाद पहुंचे, लेकिन उनके पास समान तक नहीं था। उन्होंने जंगली जानवरों के पैरों के पैड देखकर जंगली बिल्ला होने की आशंका पर पंचकूला वाइल्ड लाइफ को सूचना दी गई। थोड़ी देर इंतजार के बाद वह जानवर फिर वहां से निकल कर झाड़ियों में घुस गया। वाइल्ड लाइफ वालों ने उसे बिज्जू जंगली जानवर कह कर वहीं छोड़ कर चले गए। कालोनी वासी डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि जो वाइल्ड लाइफ विभाग के कर्मचारी व अधिकारी पहले तो देर से आये फिर उनके जंगली जानवर पकड़ने का सामान तक नहीं था।
पहले हमने जंगली जानवर की संतुष्टि पर पंचकूला के वाइल्ड लाइफ टीम को सूचना दी थी। हमारे पास इस जंगली जानवर पकड़ने का सामान नहीं है। लेकिन अब यह बाहर निकल कर जाने पर पता चला कि यह जंगली बिज्जू है। जो यहां मुर्गियों का शिकार करने आया था। इससे आदमी को कोई खतरा नहीं है।
विजेन्द्र मालिक, वाइल्ड लाइफ इंस्पेक्टर