फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धूल फांक रही लाखों की लागत से लगी स्पाइरोमीटर मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में बीती 24 मई को ही स्पाइरोमीटर मशीन को लगाया गया था। लेकिन मशीन लगाने के दो दिन बाद ही उसे वापिस रख दिया गया। अभी तक किसी भी मरीज की जांच नहीं कि गई। तीन लाख 80 हजार रुपये की लागत से यह मशीन मंगवाई गई थी।
विज्ञापन

लेकिन इतने रुपए खर्च करने के बाद भी मरीजों को इसका लाभ मिलना शुरू नहीं हुआ है। मशीन को हरियाणा मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचएमएससीएल) की ओर से खरीदा गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के बीएमई संजय लाडवाल का कहना है कि मशीन के लिए ईसीजी रूम में ही अलग से जगह बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही काम हो जाएगा। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को इस मशीन के बारे में भी बताया जाएगा। इससे अधिक से अधिक संख्या में चिकित्सक लोगों को स्पाइरोमीटर से अपने फेफड़ाें की जांच करवा सके।
स्टाफ भी है कम
ईसीजी रूम में स्टाफ की संख्या भी कम है। यहां पर सिर्फ दो है। ऐसे में स्पाइरोमीटर के लिए अलग से कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। जिला अंबाला में अस्थमा के ही 3750 मरीज है। शहर नागरिक अस्पताल में रोजाना 30 से 40 मरीज अपनी जांच करवाने के लिए आ रहे हैं। ऐसे में स्पाइरोमीटर मरीजों के उपचार के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि किसी भी चिकित्सक की ओर से अभी इस जांच के लिए परामर्श नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
विभाग की ओर से जगह के निर्माण के लिए तैयारी कि जा रही है। इसके साथ ही सभी चिकित्सकों को इसका प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
डॉ़ पवनीश अग्रवाल, उप चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल अंबाला शहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें