फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विश्व श्रवण दिवस पर चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व श्रवण दिवस के लिए एक जांच अभियान चलाया जाएगा। अभियान में नागरिक अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की जांच की जाएगी। जिसके लिए विभाग ने सभी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

10 मार्च तक अभियान के तहत शिविर लगाए जाएंगे। स्क्रीनिंग में जिस भी मरीज को सुनने में परेशानी मिली तो उसे जांच के लिए नागरिक अस्पताल में ईएनटी विशेषज्ञ के पास भेजा जाएगा। जहां पर विशेष मशीनों से मरीजों की जांच होगी।
14 वर्ष तक के बच्चों को अधिक समस्या
चिकित्सकों का कहना है कि कान संबंधी समस्याएं सबसे अधिक 14 वर्ष तक के बच्चों को होती है। इसलिए अभियान में इस आयु वर्ग वाले बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। जिसके लिए नागरिक अस्पताल में बेरा मशीन में विशेष बच्चों के कानों की जांच के लिए लगाई गई है। इसके अलावा जिन मरीजों को समस्या अधिक होती है उनकी पीटीए प्योर टाेन ऑडियोमैटरी से ध्वनि जांच कराई जाएगी। इसके लिए छावनी और शहर के नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ भी हैं। अभियान से पहले सभी सीएचसी और पीएचसी के चिकित्सकों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिसमें मरीजों की जांच करने के बारे में आधारभूत जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

इन कारणों से होती है सुनने में परेशानी
डॉ.जशनप्रीत सिंह ने बताया कि कान में सुनने की परेशानी के कई होते हैं। जिसमें नसों का सुन्न होना, कानों की हड्डियों में टूट फूट, गलत तरीके की दवाइयां खाना, कान में मैल जमना आदि कई कारण जिनसे मरीज को सुनने में परेशानी हो सकती है। इसलिए किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

वर्जन
अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी चिकित्सकों को भी प्रशिक्षण दिया गया है। तीन मार्च को विश्व श्रवण दिवस तक यह अभियान जारी रहेगा।
-डॉ. जशनप्रीत सिंह, नोडल अधिकारी टीकाकरण अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें