फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिला, युवा और दिव्यांगों के लिए बनाए विशेष बूथ

विज्ञापन
जिला निर्वाचन कार्यालय अंबाला।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चुनावों को अब कुछ दिन शेष हैं। इधर, निवार्चन कार्यालय ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। बूथों में व्यवस्थाओं के साथ-साथ महिलाओं, युवाओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए चारों विधानसभा क्षेत्रों में विशेष बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक विधानसभा में महिलाओं के पिंक बूथ, युवाओं के लिए यूथ बूथ और दिव्यांगों की सुविधा के लिए पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए हैं। पिंक और यूथ बूथ पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए सेल्फी काॅर्नर भी स्थापित होंगे।
इसके साथ ही पिंक बूथ को गुलाबी रंग से सजाया जाएगा। पिंक बूथ में महिला कर्मचारी ड्यूटी देंगी तो वहीं, यूथ बूथ में युवा कर्मचारी ड्यूटी देंगे। जिला अंबाला में महिला, युवा और दिव्यांग मतदाताओं पर नजर डालें तो जिला अंबाला में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 4 लाख 20 हजार 119,18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 17518 है और 6284 पीडब्ल्यूडी मतदाता हैं।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्रों में यहां बनेंगे विशेष बूथ
अंबाला सिटी विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राइमरी स्कूल बलदेव नगर पिंक बूथ, केपीएके महाविद्यालय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में यूथ बूथ और दिव्यांगों के लिए बीडीओ कार्यालय में पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया हैं।
अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में एसडी विद्या मंदिर में पिंक बूथ, जीएमएन कॉलेज में यूथ बूथ और अंबाला दिल्ली राष्ट्रीय राज मार्ग पर स्थित कुष्ट आश्रम में पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया है।
नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राइमरी स्कूल हुसैनी में पिंक बूथ, राजकीय प्राइमरी स्कूल कुलारपुर में यूथ बूथ और डीएवी पब्लिक स्कूल नारायणगढ़ में पीडब्ल्यूडी बूथ बनाया गया है।
मुलाना विधानसभा क्षेत्र में राजकीय प्राइमरी स्कूल बराड़ा में पिंक बूथ, राजकीय प्राइमरी स्कूल बुढियो में यूथ बूथ और राजकीय उच्च विद्यालय साहा में पीडब्ल्यूडी बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से महिला, युवा और दिव्यांगों की सुविधा के आधार पर बूथ बनाए गए हैं। महिलाओं के लिए बनाए गए बूथों को विशेष रूप से सजाया जाएगा।
संदीप कुमार, चुनाव तहसीलदार अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें