फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बदमाशों ने चाकू से कारोबारी बाप-बेटे पर किया हमला, एक मौके पर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी मोहल्ला निवासी चीनी के कारोबारी बाप कमल और बेटे साजन गुप्ता पर लूट के इरादे से तीन बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। बाइक सवार दिनों बदमाश कमल गुप्ता का गीता गोपाल स्थित उनकी दुकान बंद करने के बाद से पीछा कर रहे थे। जैसे ही कमल एक्टिवा पर अपने घर के आगे पहले से इंतजार कर रहे साजन के पास आकर रुका तो बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने के बावजूद साजन गुप्ता ने अपने पिता को बचाया और एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया। शोर मचने के बाद जैसे ही अन्य परिजन और स्थानीय लोग अपने घरों से बाहर आए तो दोनों बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। इस वारदात के बाद सहमे परिजनों ने इलाका पुलिस को मौके पर बुलाया और पकड़े हुए बदमाश को चाकू सहित पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में कमल और साजन को उपचार के लिए छावनी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। कारोबारी कमल ने बताया कि मैं रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करने के बाद अपनी एक्टिवा पर ही घर आया था। अभी बाहर अपने बेटे के पास रुका था कि पीछा करते आ रहे बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

साथी को छुड़ाने के लिए बदमाश बोले- कि गोली चलाओ
बदमाशों के हमले के बीच जैसे ही साजन गुप्ता ने एक बदमाश को दबोच लिया तो बदमाशों ने उसे छुड़ाने के लिए काफी प्रयास किए। इस बीच एक बदमाश ने यहां तक भी बोल दिया कि गोली मार देंगे। इसके बाद भी साजन ने बदमाश को नहीं छोड़ा। लोगों को जमा होते देखकर दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए।
पकड़ा जाने वाले बदमाश निकला राकेश उर्फ राजू
पुलिस ने मौके से दबोचे गए बदमाश से पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान टांगरी निवासी राकेश उर्फ राजू के रूप में की। पुलिस अब बदमाश से पूछताछ कर रही है कि आखिर उसके साथ दो अन्य कौन थे और उन्होंने किस नीयत से हमला किया था। कब से वह कारोबारी पर हमला करने के लिए तैयारी कर रहे थे और कौन-कौन से हथियार थे।
विज्ञापन

साजन गुप्ता ने ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन से दिया था इस्तीफा
साहा की विसमा कंपनी में विगत दिवस पुलिस व संबंधित विभाग ने रेड की थी। विनीत भगत ने जांच में खुलासा किया था कि साजन गुप्ता व अमित सिंगला भी इसमें शामिल हैं और उसके बाद वह भी नामजद हो गए थे। विनीत, साजन व अमित सिंगला पार्टनर थे। साजन ने फैक्ट्री में कुछ गलत होने की शिकायत 30 जनवरी को इंडस्ट्रियल डिपार्टमेंट में दी थी। साथ ही अमित सिंगला का साथ छोड़ते हुए सिंगला बंधुओं की वेलफेयर ट्रेडर्स सोसायटी से भी रिजाइन दे दिया था। पुलिस इस पहलू पर भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं यह हमला इसी रंजिश के चलते तो नहीं किया गया। परिवार का आरोप है कि यह हमला पूरी तैयारी से किया गया है और अपनी सुरक्षा की मांग भी उठाई।
तीन हमलावरों ने कारोबारी कमल व उसके बेटे साजन पर हमला किया है। एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया था उसकी पहचान अंबाला छावनी के टांगरी बांध निवासी राकेश उर्फ राजू के रूप में हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार हुए दोनों बदमाशों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

- विजय, इंस्पेक्टर, अंबाला कैंट थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें