फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस मिल में किसान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या

विज्ञापन
मृतक गुरमीत की फाइल फोटो - फोटो : Ambala
विज्ञापन
मोहड़ा निवासी 53 वर्षीय किसान गुरमीत ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गुरमीत दुखेड़ी रकबा के पास अपने खेत में गया था। खेत के साथ ही सैनी राइस मिल में जब कोई आसपास नहीं था तो उसने रिवाल्वर से सिर पर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मिल के सिक्योरिटी गार्ड और अन्य लोग मौके पर पहुंचे। खून से लथपथ गुरमीत की सूचना मोहड़ा पुलिस को दी। मृतक के पास से तलाशी के दौरान कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों के आने पर शव का छावनी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा उसे उनके सुपुर्द कर दिया गया। रिवाल्वर पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस को बेटे गुरदास ने दिए बयानों में बताया कि उसके पिता कुछ दिन से परेशान थे। उन्हें किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करवानी। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन

खुद के नाम थे करीब 25 किल्ले, पत्नी की दो साल पहले हो चुकी है मौत
पुलिस के मुताबिक गुरमीत के पास खुद के करीब 25 किल्ले थे और खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का गुजर बसर करता था। पत्नी का करीब दो साल पहले ही देहांत हो चुका था। दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिसमें से एक बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक करीब 10 साल पहले ही गुरमीत ने खुद की रक्षा के लिए गन का लाइसेंस बनवाया था। खेती के साथ-साथ प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने का भी काम किया करता था।
करता था मिर्ची, खरबूजे, गेहूं की खेती
बताया जाता है कि गुरमीत को शुरू से ही खेतीबाड़ी का शौक था। खुद के करीब 25 किल्ले के अलावा वह अपने खेतों के आसपास की जमीन भी खेती के लिए ठेके पर ले रखी थी। गेहूं के साथ-साथ मौसम के अनुसार भी खेती करता था। कभी मिर्ची, खरबूजे तो कभी कुछ फसल लगा लेता था। पहले इनेलो पार्टी में भी काफी सक्रिय भूमिका थी और काफी रसूखदार लोग का आना जाना होता था।
विज्ञापन

दो भाई थे गुरमीत, पहले एक भाई की कुत्ता काटने से हुई थी मौत
बताया जाता है कि गुरमीत दो भाई थे। करीब 25 साल पहले दूसरे भाई को कुत्ते ने काट लिया था और उसके बाद रेबिज का शिकार होने के कारण उसकी मौत हो गई थी। तभी से गुरमीत व उसके पिता नसीब सिंह पर परिवार की जिम्मेदारी थी। नसीब सिंह की भी बीमारी से मौत होने के बाद पत्नी ने करीब दो साल पहले ही हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया था।
गुरमीत खेतीबाड़ी करता था। उसने खुद की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार ली। उसके पास से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। परिजनों ने कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान होने का कारण बताते हुए किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

- शमशेर ढुल, इंचार्ज मोहड़ा चौकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें