फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायदाद बेचने से इंकार करने पर बेटे-बहू पर जहर देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पिता ने जायदाद बेचने से मना करने पर बेटे और बहू पर पीटने के बाद में जबरदस्ती उसके मुंह में जहरीला पदार्थ डालकर मारने की कोशिश करने का आरोप लगा है। बुजुर्ग अंबाला के सदर थानाक्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार देर शाम हुई घटना के ममेरे भाइयों ने उसे बमुश्किल बचाया और नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही सदर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
65 वर्षीय बुजुर्ग की पहचान कुरुक्षेत्र निवासी के तौर पर हुई। वह खेतीबाड़ी करता है। बुजुर्ग की बुआ के लड़के धर्मपाल के अनुसार बुजुर्ग सोमवार को उनसे मिलने आया था। शाम करीब चार बजे जब परिवार के सदस्य आपस में बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान बुजुर्ग का बेटा और बहू वहां आ गए। उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुई घटना से घर में हड़कंप मच गया। उस दौरान मेरा भाई हरंबस सिंह भी घर पर ही थी। हम जब बीच-बचाव करने लगे तो बहू और बेटे ने बुजुर्ग के मुंह के कुछ डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि वह गोली बुजुर्ग के मुंह में नहीं गई। बचाव के दौरान उसने बाहर फेंक दी। इसके बाद बेटा-बहू उसे धमकाते हुए वहां से चले गए। हम बुआ के लड़के को लेकर अस्पताल पहुंचे, वहीं से पुलिस को सूचना भिजवाई। धर्मपाल के अनुसार बुजुर्ग का बेटा काफी समय से जिद कर रहा है कि वह अपनी जमीन बेचे जबकि वह नहीं चाहता। इसी रंजिश के चलते उसे मारने का प्रयास किया गया। सदर थाना प्रभारी सुरेश सैनी के अनुसार सूचना मिली है। मामले की जांच जारी है, नियमानुसार जो कार्रवाई बनेगी, अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें