अंबाला सिटी। भानोखेड़ी मोड व रिंग रोड फ्लाईओवर के नीचे शुक्रवार सुबह 8 बजे द स्कॉलर्स स्कूल की बस को मिट्टी के टिपर ने सीधी टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टिपर से टकराने के बाद बस अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई और चालक व नौ शिक्षिकाएं चोटिल हो गईं।
राहगीरों की मदद से सभी घायल शिक्षिकाओं को तुरंत अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। एक महिला शिक्षक रीना व चालक गुरजिंद्र को डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने घायल सेक्टर-9 दुर्गा नगर निवासी रीना की तहरीर पर अज्ञात टिपर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली व टिपर अपने कब्जे में ले लिया।
नाडा साहिब गुरुद्वारे के टूर पर जा रहा था स्टाफ : इस हादसे में रीना, गुरजिंद्र सहित सोनिया कॉलोनी निवासी कनिका (36), जवाहर नगर निवासी मनदीप कौर(36), लोह सिम्बली निवासी ममता(32), बलदेव नगर निवासी रितु, सोनिया कॉलोनी निवासी मिनाक्षी (42), विष्णु विहार निवासी रोमी (35), जगाधरी गेट निवासी रजनी (38), कमला विहार निवासी नीलम (52) को चोटें आई हैं। हालांकि अन्य स्टाफ को हल्की चोटें आई थी। घायल रीना ने बताया कि वे पिछले करीब 3 से 4 वर्षों से द स्कॉलर्स स्कूल में शिक्षिका हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं।
स्कूल प्रबंधन की ओर से स्टाफ के लिए पंचकूला स्थित गुरुद्वारा नाडा साहिब के दर्शनों के लिए एक धार्मिक टूर प्लान किया गया था। उसी के लिए वे स्कूल में एकत्रित होने के लिए जा रही थी कि हादसा हो गया। हादसे के बाद स्कूल मालिक गुरतेज भी अस्पताल में पहुंचे। टिपर चालक मौके से भाग गया था।
भानोखेड़ी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त स्कूल की बस: सोशल मीडिया