अंबाला छावनी के रेल विहार में नवनिर्मित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन करते डीआरएम। रेलवे
अंबाला। खेल और फिटनेस को नई ऊंचाइयां देने की दिशा में अंबाला रेल मंडल ने नई पहल की है। छावनी में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया ने नवनिर्मित अत्याधुनिक तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता व खेल अधिकारी चंद्रकांत मूंगरे सहित रेलवे के आला अधिकारी मौजूद रहे।
स्टेडियम की शुरुआत एक रोमांचक क्रिकेट मैच के साथ हुई। इसमें खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सुविधाओं की झलक पेश की। रेल प्रशासन का कहना है कि यह स्टेडियम न केवल रेलवे कर्मचारियों बल्कि स्थानीय युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए भी मील का पत्थर साबित होगा।
जल्द ही इसे आम जनता के लिए बुकिंग के लिए खोल दिया जाएगा। यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के क्रिकेट ग्राउंड के साथ-साथ इनडोर बैडमिंटन कोर्ट, बास्केटबॉल, टेनिस कोर्ट और बॉक्सिंग रिंग जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध हैं।
अंबाला छावनी के रेल विहार में नवनिर्मित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन करते डीआरएम। रेलवे