मुलाना। द सीएस को-ऑपरेटिव सोसायटी गोकलगढ़ में एक कर्मचारी की दूसरे से मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। मुलाना के रामगढ़ गांव निवासी रोबिन सिंह ने बताया कि वह द सीएस को-ऑपरेटिव सोसायटी गोकलगढ़ में सेल्समैन के पद पर कार्यरत है।
17 नवंबर को बलजिंद्र सिंह ने मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की। यहां तक कि गोली मारने की धमकी दी। इतने में परिजनों को सारी बात बताई। 18 नवंबर को आरोपी का दोपहर एक बजे फोन आया और कहने लगा कि तुझे नौकरी करना सीखा दूंगा और गोली मार दूंगा।
पीड़ित ने कहा कि उसकी नौकरी पर भी खतरा बना है। इस वजह से वह मानसिक रूप से परेशान है और काम पर भी नहीं जा पा रहा। कहा कि वह अपने पिता का इकलौता लड़का है और पूरा परिवार ही उस पर निर्भर है।