फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हैंडबॉल अंडर-17 में छाए पीएमश्री केवी दो के छह खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय, गुरुग्राम संभाग की हैंडबॉल अंडर-17 बालक वर्ग की केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से 53वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस खेल प्रतियोगिता में देशभर के केंद्रीय विद्यालयों की संभाग स्तरीय टीमों ने भाग लिया। इसमें गुरुग्राम की हैंडबॉल की टीम में अंबाला छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर दो के छह खिलाड़ियों कुमार रौनक, कुमार हरजोत, कुमार राघव, कुमार किरण ने इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर गुरुग्राम संभाग का नाम रोशन किया।
इस अभूतपूर्व जीत के अवसर पर गुरुग्राम संभाग के उपायुक्त वरुण मित्र ने टीम के खिलाड़ियों और कोच को उनके कठिन परिश्रम, समर्पण और अनुशासन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह जीत न केवल गुरुग्राम संभाग के लिए गर्व की बात है बल्कि यह हमारे युवाओं की खेल प्रतिभा का भी प्रमाण है। खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व को सिखाता है, और हमारी यह टीम इन सभी गुणों का आदर्श उदाहरण है। इसके साथ ही उन्होंने छावनी के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्रतिभागी खिलाड़ियों, कोच अजय कुमार प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक शारीरिक शिक्षा एवं खेल प्रशिक्षक गौरव कुमार तथा प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दींl वहीं, विजेता टीम के अंबाला छावनी पहुंचने पर प्रधानाचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा, कोच अजय और गौरव ने स्वागत कियाl प्रधानाचार्य ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खिलाड़ियों के करियर को संवारने में सहायक होती हैं, बल्कि अन्य युवाओं को भी प्रेरित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें