फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी में कांग्रेसियों ने दिखाई एकता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। विधानसभा चुनावों में साेमवार को नाम वापसी के दिन कशमकश का माहौल रहा। शहर सीट पर दो, कैंट और मुलाना में एक-एक ने नाम वापस लिया तो नारायणगढ़ में किसी ने नाम वापस नहीं लिया। सबसे अधिक कशमकश की स्थिति अंबाला कैंट और शहर सीट पर कांग्रेस के खेमे में रही, क्योंकि सिटी से कांग्रेस से बागी हुए जसबीर मलौर और हिम्मत सिंह ने आजाद नामांकन दाखिल कर दिया था। मगर दोपहर को सांसद दीपेंद्र हुड्डा दोनों नेताओं के घर पहुंचे तो वे राजी हो गए और खुशी-खुशी शहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी निर्मल सिंह का समर्थन कर दिया। इसके बाद दोनों नेताओं ने अपने नाम वापस ले लिए।
विज्ञापन

इसके दूसरी ओर अंबाला कैंट में कांग्रेस से बागी हुई चित्रा सरवारा ने नाम वापस नहीं लिया। इसके अलावा कांग्रेस के दूसरे नेता और आजाद नामांकन करने वाले सुधीर कुमार ने नाम वापस ले लिया। मुलाना से भी आजाद प्रत्याशी वर्षा ने नाम वापस लिया। अब जिला में कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अंबाला सिटी विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी, अंबाला कैंट विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी, नारायणगढ़ सीट पर सात प्रत्याशी तो मुलाना सीट पर 10 प्रत्याशी हैं।

शहर विधानसभा से ये प्रत्याशी मैदान में
-भारतीय जनता पार्टी से असीम गोयल को चुनाव चिह्न - कमल

-आम आदमी पार्टी से केतन शर्मा को चुनाव चिह्न - झाडू

- इंडियन नेशनल कांग्रेस से निर्मल सिंह मोहड़ा को चुनाव चिह्न - हाथ

- बहुजन समाज पार्टी से मलकीत सिंह भानोखेड़ी को चुनाव चिह्न - हाथी

- आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) के पारूल नागपाल उदयपुरिया को चुनाव चिह्न - केतली

- निर्दलीय उम्मीदवार भूपिंदर को चुनाव चिह्न - गन्ना किसान

- निर्दलीय उम्मीदवार मयूर नन्दा को चुनाव चिह्न - लिफाफा

- निर्दलीय उम्मीदवार ललित वालिया को चुनाव चिह्न - बल्ला

- निर्दलीय उम्मीदवार सचिन कुमार को चुनाव चिह्न - स्टैथोस्कोप
- निर्दलीय उम्मीदवार सतनाम सिंह को चुनाव चिह्न- लैपटॉप

- निर्दलीय उम्मीदवार सुनील दत्त को चुनाव चिह्न - बल्लेबाज


छावनी विधानसभा क्षेत्र में यह प्रत्याशी मैदान में

भारतीय जनता पार्टी से अनिल विज को चुनाव चिह्न - कमल

- जननायक जनता पार्टी से अवतार सिंह को चुनाव चिह्न - चाबी

- इंडियन नेशनल लोकदल से ओंकार सिंह को चुनाव चिह्न - चश्मा

- इंडियन नेशनल कांग्रेस से परविन्द्र पाल परी को चुनाव चिह्न - हाथ

- आम आदमी पार्टी से राजकौर गिल को चुनाव चिह्न - झाड़ू

- युग तुलसी पार्टी से नवीन कुमार को चुनाव चिह्न - गन्ना किसान

- निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को चुनाव चिह्न - सीटी

- निर्दलीय उम्मीदवार जसविन्द्र को चुनाव चिह्न - रेत घड़ी
- निर्दलीय उम्मीदवार धर्मेश सूद रिंकू को चुनाव चिह्न - दूरबीन

- निर्दलीय उम्मीदवार नवीन बिड़ला को चुनाव चिह्न - ट्रक

- निर्दलीय उम्मीदवार सुनील वर्मा को चुनाव चिह्न - अलमारी



नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में यह प्रत्याशी चुनावी मैदान में

आम आदमी पार्टी से अभ्यर्थी गुरपाल सिंह का चुनाव चिह्न झाडू, भारतीय जनता पार्टी से डॉ. पवन सैनी का चुनाव चिह्न कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से शैली चैधरी का चुनाव चिह्न हाथ, बहुजन समाज पार्टी से हरबिलास सिंह का चुनाव चिह्न हाथी है। जबकि भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से प्रत्याशी सीमा देवी को चुनाव चिह्न बांसुरी, निर्दलीय धर्मपाल को चुनाव चिह्न ड्रिल मशीन और निर्दलीय प्रत्याशी नीतू को चुनाव चिह्न हीरा दिया है।
विज्ञापन


मुलाना विधानसभा क्षेत्र में यह हैं प्रत्याशी

आम आदमी पार्टी के गुरतेज सिंह को झाडू, इंडियन नेशनल कांग्रेस की पूजा को हाथ, इंडियन नेशनल लोकदल के प्रकाश भारती चश्मा, जन नायक जनता पार्टी के डॉ. रविंद्र धीन को चाबी, भारतीय जनता पार्टी की संतोष सारवान को कमल का फूल मिला है। राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी के प्रीतम सिंह को चुनाव चिह्न चारपाई, निर्दलीय उम्मीदवार अजायब सिंह को चुनाव चिह्न गैस सिलेंडर, निर्दलीय उम्मीदवार दलीप सिंह को चुनाव चिह्न बाल्टी, निर्दलीय उम्मीदवार हरकेश कुमार को चुनाव चिह्न ऑटो-रिक्शा, निर्दलीय उम्मीदवार हवेली राम को चुनाव चिह्न अलमारी दिया है।

नारायणगढ़ में एक प्रत्याशी का विरोध

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें किसान संगठनों की ओर से नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जा रहा है। इससे एक दिन पहले अंबाला कैंट के शाहपुर गांव में पूर्व मंत्री अनिल विज का भी किसान नेताओं ने विरोध किया था। किसानों का आरोप है कि वह शंभू बॉर्डर से होते हुए दिल्ली जा रहे थे हरियाणा सरकार ने बेरिकेडिंग लगाकर रोक लिया और गोलियां चलवाईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें