फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: डेंगू के छह मामले हुए, नगर निगम का फॉगिंग की तरफ ध्यान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बरसाती सीजन निकलने के बाद अब डेंगू-मलेरिया का डर सताने लगा है। निगम की ओर से फॉगिंग करवाने के लिए अभी फुर्ती नहीं दिखाई जा रही है। निगम ने शहर में फॉगिंग को लेकर कोई शेड्यूल भी नहीं बनाया है। बीते वर्ष में भी फॉगिंग में देरी होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस वर्ष भी निगम शहर में फॉगिंग करवाने में लगातार देरी कर रहा है। वहीं, फॉगिंग के लिए दवाई स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जनवरी से अभी तक डेंगू के 6 केस आ चुके हैं। मलेरिया का कोई केस नहीं आया है। विभाग की ओर से 50 ब्रीडिंग चेकर टीम लारवा चेक करने के लिए कार्य कर रही है। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में 825 आशा वर्कर घर-घर जाकर लारवा चेक करने के साथ ही जागरूक भी कर रही हैं।
विज्ञापन


शहर के 20 वार्डों में एक-एक फॉगिंग मशीन
शहर में कुल 20 वार्ड हैं। निगम की ओर से प्रत्येक वार्ड के लिए एक मशीन रखी गई है, इसके साथ ही दो ऑटोमेटिक मशीन भी निगम के पास हैं। निगम के क्षेत्र का दायरा काफी बड़ा है, मगर निगम के पास मशीन कम हैं। बीते वर्षों में भी देखने में आया है कि निगम की ओर से शहर के सभी वार्ड में पूरे क्षेत्र में फॉगिंग नहीं की जाती। इस वजह से कई पार्षद अपने खर्च पर भी फॉगिंग करवाने पर मजबूर होते हैं, इसके साथ ही निगम की ओर से किस वार्ड में कब और कैसे फॉगिंग कराई जाएगी, इसका शेड्यूल भी तैयार किया जाता है ताकि वार्ड के सभी क्षेत्र को कवर किया जा सके, लेकिन यह शेड्यूल भी देरी से ही तय किया जाता है। इस बार भी शेड्यूल बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन


जनवरी से अभी तक डेंगू के छह मामले सामने आए हैं। उनकी ओर से फॉगिंग करवाने के लिए नगर निगम को दवाई दी जाती है।
- डॉ. संजीव सिंगला, जिला मलेरिया अधिकारी।

शहर के सभी वार्डों में फॉगिंग कार्य करवाया जाएगा ताकि वार्ड के लोगों को परेशानी न आए। निगम के पास 20 बड़ी व दो छोटी फॉगिंग मशीन हैं।
- राजकुमार, सहायक सफाई निरीक्षक, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें