अंबाला। छावनी के इंदिरा चौक पर जनता स्वीट्स की दुकान पर चली ताबड़तोड़ गोलियां चलने के मामले में एसआईटी के 36 दिन बाद भी हाथ खाली है। बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां तो चलाई लेकिन अभी तक दुकानदार व परिवार के किसी सदस्य से आरोपियों द्वारा रंगदारी की मांग नहीं की गई है। यहीं कारण है कि एसआईटी इस उलझन में है कि आखिर गोलियां चलाई क्यूं गई। न ही दुकानदार की अभी तक किसी से कोई पुरानी रंजिश सामने आई है। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए जल्द आरोपियों को काबू करने का दावा कर रही है।
यह था पूरा मामला
दरअसल, एक दिसंबर 2024 की रात को स्पलेंडर बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों में से एक बदमाश ने दोनों हाथों में पिस्टल लेकर अंधाधुंध फायर किए थे। जो दुकान के बाहर शीशे और बोर्ड पर पांच गोलियां लगी थी। यह पूरी वारदात दुकान के लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने दुकानदार विरेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था। हालांकि पुलिस ने परिजनों को सुरक्षा दी हुई है।
वर्जन
अभी तक दुकानदार या उसके परिवार के किसी तरह की कोई रंगदारी नहीं मांगी गई है। एसआईटी इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
रजत गुलिया, डीएसपी अंबाला कैंट