फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कबूतरबाजी की जांच को एसआईटी गठित

Fri, 21 Apr 2023 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कबूतरबाजी के मामलों को निपटाने के लिए एक एसआईटी गठित करने के बाद पीड़ित व्यक्तियों के लिए 80530-03400 हेल्प लाइन नंबर भी जारी हो गया है। इस एसआईटी के अध्यक्ष पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल सिवास कविराज होंगे और सदस्य के तौर पर अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा और कैथल एसपी अभिषेक जोरवाल को नियुक्त किया गया है। अभियोगों की जांच गहनता से करने के लिए प्रत्येक जिला में उप पुलिस अधीक्षक रैंक का एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाए।
बता दें कि 20 अप्रैल को विदेश भेजने के नाम पर फ्राड करने से संबंधित कबूतरबाजी के अभियोगों पर अंकुश लगाने के लिए इस एसआईटी के सदस्यों की अपने कार्यालय में मीटिंग बुलाई थी। इसमें कबूतरबाजी के मामलों में अंबाला मंडल कार्यालय में कबूतरबाजी व विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने के संबंध में शिकायतों व अभियोगों पर उचित कानूनी कार्यवाही करवाने के लिए एक मॉनिटरिंग सैल भी बनाया गया है। एसआईटी द्वारा कार्य योजना तैयार करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोष्ठी में कबूतरबाजी से संबंधित मामलों की शिकायत प्राप्त होते ही उस पर तुरंत अधिक से अधिक धाराओं के तहत अभियोग अंकित करके गहनता से निपटारा करने बारे कहा गया। साथ ही जिस व्यक्ति पर कबूतरबाजी के दो से अधिक अभियोग अंकित हो उसकी हिस्ट्रीसीट चेक की जाए और जिन व्यक्तियों के वारंट जारी हो रखे है उनका पासपोर्ट रद्द करवाया जाए। गोष्ठी के दौरान कबूतरबाजों को पकड़ने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें