अंबाला। बब्याल के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा के छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। जैसे ही छात्र क्लास रूम से बाहर निकलकर पानी पीने गया तो अचानक क्लास के ही एक लड़के ने दो बाहरी बच्चों के संग मिलकर हमला कर दिया।
सिर पर कोई नुकीली चीज लगने के कारण टांके आए है तो वहीं जमीन पर गिराने के बाद भी लात घुसे मारे। स्कूल स्टाफ को देखकर हमलावर छात्र दोनों साथियों संग भाग गया। डॉयल-112 मौके पर पहुंची और छात्र को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। प्राचार्य राकेश ने बताया कि पुलिस को बुलाकर सूचना दे दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है। संवाद