फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन ने तिलक लगाकर मांगी लंबी उम्र और तरक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन-भाई के आपसी प्रेम व स्नेह का पर्व भाई दूज उत्साह व धूमधाम से मनाया गया। बहनों व भाइयों ने मंदिर में माथा टेककर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर मंगल तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र व तरक्की की कामना की। वहीं, भाइयों ने बहनों को उपहार भेंट कर उनकी सुख-समृद्धि की मंगलकामना की।
विज्ञापन

भाई दूज को लेकर शनिवार सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई। जिन लोगों की बहनें घर पर थीं, उन्होंने घरों में सुंदर आसन तैयार किया और भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिठाई खिलाई। वहीं जिन भाइयों की बहनें अपने ससुराल में थी, तो व उनकी ससुराल पहुंचे। दूसरी ओर भाई दूज पर मिठाई की दुकानों पर काफी भीड़ रही। इसी कारण बाजारों में जाम की स्थिति रही। दिन भर लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

भावना अपने भाई प्रवेश का मुंह मीठा करवाते हुए।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें