फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नाटिका से बताए नशे के दुष्प्रभाव

Fri, 13 Dec 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। मुरलीधर डीएवी पब्लिक स्कूल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कार्यक्रम करवाया गया। इसमें मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबाला प्रवीण मुख्याअतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत डीएवी गान और ओम पट्ट भेंट से मुख्यातिथि के अभिनंदन से हुई। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर आधारित नाटिका की प्रस्तुति दी। इसमें समाज में नशे की बढ़ती समस्या और उससे होने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से दर्शाया।
विज्ञापन


इस नाटिका का निर्देशन मधु शर्मा ने किया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रवीण ने नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति का भविष्य नष्ट करता है, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है।
विज्ञापन


युवा पीढ़ी को इस जहर से दूर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में समाज सेवक अरविंद ने विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान विद्यालय की शिक्षिका माधुरी शर्मा की लिखित पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इसके उपरांत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट

प्रदर्शन के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. राधा रमण सूरी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें