फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब में आरंभ श्री अखंड पाठ साहिब, कल निकलेगा कीर्तन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। धन-धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी महाराज के शहीदी पर्व के उपलक्ष्य में बुधवार को गुरु चरणों में अरदास उपरांत श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ किए गए जोकि शुक्रवार सुबह संपन्न किए जाएंगे। गुरु महाराज की शहीदी को प्रणाम करने के लिए व उनकी शहादत को नमन करते हुए शुक्रवार दोपहर को एक महान नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। नगर कीर्तन अंबाला छावनी के गोबिंद नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से दोपहर 1 बजे आरंभ होगा जोकि प्रमुख चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों व बाजारों से होता हुआ शाम लगभग सात बजे पंजाबी गुरुद्वारा साहिब पर संपन्न होगा।
विज्ञापन

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि नगर कीर्तन धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की छत्रछाया और पांच प्यारों की अगुवाई में पूर्ण श्रद्धा के अनुसार निकाला जाएगा। नगर कीर्तन के लिए विशेष तौर पर फूलों से सुसज्जित पालकी साहिब का प्रबंध किया गया है। नगर कीर्तन में हिस्सा लेने वाली संगत का स्वागत स्थानीय संस्थाएं व निवासी करेंगे और प्रसाद आदि का भी वितरण करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन के मार्ग को साफ व स्वच्छ करने के लिए नगर परिषद का भी सहयोग लिया गया है।
इसके अलावा नगर कीर्तन को सुनियोजित ढंग से संपन्न करने के लिए भी सेवादारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि किसी भी व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं सुरक्षा के लिए अंबाला पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। नगर कीर्तन में स्कूलों के बच्चे शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे, वहीं गतका पार्टी व घुड़सवार भी जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें