फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रिवाॅल्वर से चली गोली, पुलिसकर्मी घायल

विज्ञापन
ईआरवी इंचार्ज ईएचसी जसबीर सिंह अंबाला सिटी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन: संवाद
विज्ञापन
अंबाला। सैनी माजरा टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) पर तैनात स्टाफ के साथ हुए हादसे में ईएचसी की जान बाल-बाल बची।
विज्ञापन

सुबह की शिफ्ट बदलने के बाद ईएचसी जसबीर ने सरकारी रिवॉल्वर दूसरे ईआरवी प्रभारी को थमाई थी। जैसे ही दूसरा साथी रिवॉल्वर की जांच कर रहा था कि अचानक ट्रिगर दबने से गोली चल गई। यह गोली सीधे सामने खड़े जसबीर के हाथ की उंगली व अंगूठे को चीरती हुई जांघ को छूकर निकल गई। गनीमत रही कि गोली किसी और हिस्से में नहीं लगी। घायल को अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
घायल ईएचसी जसबीर ने बताया कि उनकी ड्यूटी नग्गल थाना में ईआरवी पर बतौर इंचार्ज लगी है। रातभर ड्यूटी करने के बाद वह सुबह 8 बजे सैनी माजरा टोल के पास हादसा होने की सूचना पर पहुंचे थे। उसी समय शिफ्ट खत्म होने पर ईआरवी प्रभारी को रिवॉल्वर दे रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें