बब्याल रोड के किनारे पड़ा कूड़ा।
- फोटो : Ambala
बब्याल रोड पर शीतला माता मंदिर के पास खंडहर पड़ी दुकानों के समक्ष डंपिंग जोन बनाए जाने पर दुकानदारों ने विरोध जताया। उनका कहना है कि वे दिनभर दुर्गंध भरे वातावरण में रहने को मजबूर हैं। समस्या को लेकर आसपास के दुकानदारों ने सफाई कर्मियों के दरोगा को मौके पर बुला कर विरोध जताया।
दरोगा ने बताया कि पूरे क्षेत्र में कहीं भी कूड़ा एकत्रीकरण के लिए जगह नहीं है। इसके चलते सभी जगहों से कूड़ा इकट्ठा करवाकर यहां डाला जा रहा है। इसके बाद एक या दो दिन बाद यहां सफाई कराई जाती है। दुकानदारों ने बताया कि कूड़ा उठता बाद में है और सफाई कर्मी यहां कूड़ा गिराने के लिए पहले तैयार रहते हैं। आलम यह है कि उन्हें और राहगीरों को यहां से नाक बंद कर गुजरना पड़ता है। दरोगा ने बताया कि मछली मार्केट से कूड़ा उठवा कर यहां कचरे को गिराया जा रहा है। दुकानदारों ने यहां से डंपिंग जोन हटाने की मांग की। इनका कहना है कि इससे यहां दुर्गंध के साथ रोग फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
बब्याल रोड के किनारे पड़े कूड़े का विरोध करते दुकानदार व रोड से गुजरते लोग।- फोटो : Ambala