फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिफरे दुकानदार, पुलिस और नगर परिषद की कार्रवाई का किया विरोध

विज्ञापन
अंबाला छावनी के बाजारों में डिवाइडर से सामान को हटवाती नप की टीम व पुलिस। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। त्योहार के समय बाजार में चल रही नगर परिषद की कार्रवाई का वीरवार को स्थानीय दुकानदारों ने विरोध कर दिया। टीम जैसे ही राम बाजार के पास कार्रवाई के लिए पहुंची तो दुकानदार एकजुट हो गए। कुछ ने तो पुलिस को नशा तस्करों को पकड़ने का संदेश दिया तो कुछ ने बेवजह गरीबों को तंग करने पर रोष जाहिर किया, वहीं मामला तब बढ़ गया जब नगर परिषद के एक कर्मचारी पर दुकानदार ने गाली-गलौज के आरोप जड़ दिए, इससे हंगामा हो गया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने इसे गलतफहमी बताकर माहौल को शांत करवाया।
विज्ञापन



सामान किया जब्त
नगर परिषद ने सदर बाजार से कार्रवाई शुरु की और राम बाजार से होते हुए सब्जी मंडी में पहुंचे। यहां डिवाइडरों पर कब्जा करके बैठे लोगों के सामान को हटवाया गया। कुछ दुकानदारों ने सड़क पर टैंट लगाकर कब्जा किया हुआ था, उन्हें भी चेतावनी देकर सामान जब्त किया गया। इस दौरान सड़कों पर लगाए गए मेज, कुर्सी, बैनर और बोर्ड को नगर परिषद टीम ने कब्जे में लिया।


बाजार की व्यवस्थाएं सुधारने के लिए नगर परिषद के साथ मिलकर कार्रवाई की जा रही है। हमारा मकसद किसी को परेशान करना नहीं है। बाजार आने वाले लोगों को परेशान न हो और वो आसानी से आवागमन कर सकें, इसलिए डिवाइडर सहित दुकान के बाहर से सामान को हटवाया जा रहा है। कुछ लोगों ने विरोध किया था, लेकिन उन्हें समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया।
विज्ञापन

- अजैब सिंह, प्रभारी कैंट थाना, अंबाला।

अंबाला छावनी के बाजारों में डिवाइडर से सामान को हटवाती नप की टीम व पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें