फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला का हरबिलास गोलीकांड: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया शूटर सागर, एसटीएफ के दो से तीन जवान घायल

Wed, 29 Jan 2025 07:45 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरबिलास हत्याकांड मामले में पुलिस ने मुख्य शूटर सागर को ढेर कर दिया है। पुलिस की बदमाश के साथ मुलाना के महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास मुठभेड़ हुई, जिसमें सागर की मौत हो गई।
विज्ञापन
मुलाना में मुठभेड़ स्थल पर पुलिस व एसटीएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के नारायणगढ़ में हुए बसपा के प्रदेश सचिव हरबिलास गोलीकांड का मुख्य शूटर सागर पुलिस की धरपकड़ के दौरान मारा गया। मुलाना महाराणा प्रताप नेशनल कॉलेज के पास अंबाला पुलिस और हरियाणा एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। मुठभेड़ में पुलिस के दो से तीन जवान भी घायल हुए हैं। मुख्य शूटर सागर के शव को छावनी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।  इस दौरान दो से तीन पुलिस वाले भी घायल होने की सूचना है। गौरतलब है कि बीते दिनों अंबाला के नारायणगढ़ इलाके में बसपा के प्रदेश सचिव  हरबिलास की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। जबकि उनके दो साथी घायल हुए थे। वहीं शूटर सागर के शव को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल के सब गृह में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन




बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरबिलास की पांच गोलियां मारकर की गई हत्या की जिम्मेदारी दो लाख के ईनामी बदमाश वेंकट गर्ग ने ली थी। फरार होने के तीन दिन बाद वेंकट गर्ग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कहा कि नारायणगढ़ कॉम्प्लेक्स में जो हत्याकांड हुआ है, वो मैंने किया है। जो भी हमारे खिलाफ वालों का साथ देगा या कोई संबंध रखेगा, उसका यही हाल करूंगा। किसी को तंग न करें। मेरा किसी गैंग से कोई लिंक नहीं है।' सब्र करो सबका हिसाब होगा। यह तो शुरुआत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पोस्ट के बाद पुलिस ने साइबर सैल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी। दरअसल, वेंकट गर्ग सहित अजय, अरुण, साहिल, मनीष मित्तल, तुषार, नेहाल व महिला अंजू गर्ग पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 27 जनवरी को इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को काबू कर लिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें