फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गोदाम का ताला काटकर चोरी किए लाखों के जूते

Sat, 25 Jul 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। चार महिलाओं ने जैन बाजार स्थित पतासों वाली गली में स्थित गोदाम का ताला काटकर लाखों रुपये के जूते व चप्पलें चोरी कर ली और भाग गईं।
विज्ञापन

पूरी वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। जिसमें साफ दिखाई दे रहा था कि महिलाएं ई-रिक्शा पर सवार होकर आई थीं। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने सुनीत छाबड़ा की तहरीर पर अज्ञात महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
सिटी के छोटा बाजार निवासी सुनीत छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका जोगी फुटवियर गोदाम है। उनके पिता के देहांत के बाद वह दुकान व गोदाम का संचालन संभाल रहे हैं। 19 जुलाई की शाम को गोदाम में ताला लगाकर बंद किया गया था। 20 जुलाई की दोपहर लगभग 12 बजे जब वह गोदाम पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले और अंदर रखा अधिकांश सामान गायब था। आसपास के इलाके की पड़ताल की तो पास के स्कूल की फुटेज में महिलाएं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ई-रिक्शा पर सवार होकर चार महिलाएं पहुंची और ताला काटने के बाद सामान बड़े-बड़े बोरों में भरकर ई-रिक्शा पर लादकर भाग गई। अंबाला सिटी पुलिस चौकी नंबर 3 के एएसआई महावीर सिंह ने बातया कि फुटेज के आधार पर ई-रिक्शा व चारों अज्ञात महिलाओं की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें